Swami Vivekananda Death Anniversary 

नया नज़ारा  4 July, 2024

भारत की भूमि में जन्मे महापुरुष स्वामी विवेकानंद जी की आज पुण्यतिथि है। आईए जानते हैं उनके बारे में कुछ रोचक तथ्य।

स्वामी विवेकानंद जी का मूल नाम नरेंद्र नाथ दत्ता था। इनका जन्म 12 जनवरी 1863 में कोलकाता में हुआ।

उन्होंने राजस्थान के छोटे से राज्य खेतड़ी के शासक महाराजा अजीत सिंह के आदेश पर विवेकानन्द का नाम प्राप्त किया।

स्वामी विवेकानंद जी के आध्यात्मिक गुरु रामकृष्ण परमहंस थे। विवेकानंद जी अपने गुरु से प्रथम बार सन 1881 में मिले। 

स्वामी विवेकानंद द्वारा रामकृष्ण मिशन 1897 में शुरू किया गया। जिसका उद्देश्य हिंदू दर्शन का प्रसार प्रचार था। और हिंदू धर्म में पहले कुरीतियों का दामन करना था। 

इनके द्वारा 11 सितंबर 1893 को शिकागो में हिंदुत्व पर दिया गया भाषण अद्वित्या था। इस भाषण से इन्हें विश्व भर में प्रसिद्धि मिली। 

स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को 1985 से प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

उनकी मृत्यु महज 39 वर्ष में ही 4 जुलाई 1902 में बेलूर मठ में हुई।

ऐसा मानना ​​है कि उन्होंने महासमाधि प्राप्त की थी, उनके मस्तिष्क में रक्त वाहिकाओं का टूटना उनकी मृत्यु का संभावित कारण बताया गया था। विवेकानन्द ने पहले ही अनुमान लगा लिया था कि वे चालीस वर्ष तक जीवित नहीं रहेंगे।

THANKYOU FOR READING